{"_id":"58064d604f1c1b726b7039f3","slug":"58-districts-will-be-milling-of-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 मिलों में होगी धान की कुटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 मिलों में होगी धान की कुटाई
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहली नवंबर से होने वाली धान की खरीद की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। धान की कुटाई के लिए 58 मिलों को संबद्ध किया गया है, वहीं इसकी खरीद के लिए 23 अतिरिक्त क्रय केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा गया है।
जिले में धान की खरीद के लिए शासन की तरफ से पिछले दिनों खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया था। इस वर्ष जिले में एक लाख 90 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए 39 क्रय केन्द्रों को पहले स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। हाल ही में एफसीआई की तरफ से नामित एनसीएमएल ने 21 एवं एफसीआई ने 2 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा है।
इन क्रय केंद्रों को जल्द ही स्वीकृति मिल जाने की संभावना है। आगामी धान की खरीद करने के बाद उसकी कुटाई के लिए 58 मिलों को संबद्ध कर दिया गया है। ये मिलें धान की कुटाई के बाद एफसीआई में चावल गिराएंगी। पहली नवंबर से होने वाली खरीद के लिए 1470 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीद की अवधि 28 फरवरी तक निर्धारित है। इस बार ई-उपार्जन के माध्यम से धान खरीद करने पर जोर है। इसके लिए केंद्र प्रभारियों को लैपटॉप एवं प्रिंटर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें इसके लिए प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। पिछले वर्ष एक लाख 34 हजार 500 एमटी के सापेक्ष 138617.085 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।