फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   56 fell ill due to dengue, many neighborhoods of the city affected

Ghazipur News: डेंगू से 56 हुए बीमार, शहर के कई मोहल्ले प्रभावित

Sun, 17 Sep 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
56 fell ill due to dengue, many neighborhoods of the city affected
फोटो..
विज्ञापन

नगर के हर सड़क पर लगा कूड़े का अंबार, नालियों में जमा पानी बीमारी को दे रही दावत
ग्रामीण इलाकों में फागिंग का दावा फ्लाप, ब्लीचिंग पाउडर का नहीं दिख रहा छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। डेंगू के डंक से जनपद में 56 ने खाट पकड़ ली है। स्थिति यह है कि शहर के कई मुहल्ले प्रभावित हैं। वहीं नगर के पथ-पथ पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नालियों में जमा पानी संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में फागिंग का दावा फ्लाप साबित हो चुका है। यहीं नहीं नगर से लेकर गांव तक कहीं भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं दिखाई पड़ रहा है।
मौसम में परिवर्तन लोगों की सेहत काफी भारी पड़ रही है। डेंगू, मियादी और वायरल बुखार ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इधर इन बीमारियों पर काबू पाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य नहीं दिखाई पड़ रहा है। स्थिति यह है कि शहर के प्रमुख मुहल्ले सकलेनाबाद, तुलसीसागर, लंका सहित अन्य इलाके डेंगू के डंक की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

घर-घर मरीज बुखार से पीड़त है तो एक दिन के बुखार के बाद दूसरे दिन की जांच में वह डेंगू पीड़ित पाए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि नगर के पथ-पथ पर जैसे पहाड़खां के पोखरा, सकलेनाबाद मुख्य मार्ग के किनारे, लंका से कचहरी जाने वाले मार्ग सहित अन्य जगहों पर दोपहर एक बजे तक कूड़ा जस का तस पड़ा रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं नालियों की साफ-सफाई तो दूर मच्छरों के लार्वा को समाप्त करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और दवा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है, जो लोगों के सेहत के लिए भारी पड़ रही है। स्थिति यह है कि अब तक करीब 300 के आस-पास एलाइजा जांच में 56 मरीज डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। यहीं नहीं एक सितंबर से अब तक 160 लोगों को प्लेटलेट्स चढ़ाने का दावा मेडिकल कालेज प्रशासन ने किया है।

000000
इनसेट
छह बेड बढ़ाए गए, संख्या पहुंची 16
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए छह और बेड बढ़ाए गए है। ऐसे में बेडों की संख्या 16 हो चुकी है। यहीं नहीं किट भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही दवा की पर्याप्त उपलब्धता के साथ डॉक्टरों को दिशा- निर्देश दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर पुराने ओपीडी कक्षों को भी वार्ड में तब्दील कर दिया जाएगा।

00000000
इनसेट
संदिग्ध अवस्था में चार की मौत
गाजीपुर। शहर के आस-पास इलाकों के चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत से लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि दो दिनों के अंदर संदिग्टावस्था में चार लोगों की मौत हुई है। तुलसीसागर, सकलेनाबाद, नवकापुरा मुहल्ले में रहने वाले चार लोग बुखार से पीड़ित थे। ऐसे में लोगों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है।

000000
इनसेट
फलों के रेट हुए महंगे
गाजीपुर। डेंगू के डंक से लोग खाट पकड़ रहे हैं तो इधर फल व्यापारियों ने भी फलोें के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। स्थिति यह है कि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए लोगों द्वारा कीवी, सेब और नारियल पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कीवी वर्तमान समय से 450 रुपये किलो, नारियल पानी 70 रुपये तो सेब 100 से 150 रुपये किलो पर बिक्री हो रही है। वहीं बाजार से ड्रैगन फूड भी गायब है।



इनसेट
सैदपर सीएचसी में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या

औड़िहार। सैदपुर क्षेत्र में डेंगू पीड़ितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में जहां पिछले दिनों मरीजों की संख्या 10 से 12 हुआ करती थी, जो अब यह संख्या 25 से 35 तक हो गई है। डॉक्टर ज्यादातर मरीजों को वाराणसी या जिला अस्पताल के लिए रेफर कर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि डेंगू के उपचार की दवाएं हैं। मरीज का परीक्षण भी किया जा रहा है, लेकिन जिनके प्लेट्स ज्यादा कम है उन् मरीजों को ही रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed