फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   55 per cent voting in second phase

दूसरे चरण में 55 फीसदी वोटिंग

Tue, 13 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
55 per cent voting in second phase

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को झड़प और छिटपुट मारपीट एवं अव्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान जिले के चार विकासखंडों के 55.18 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

 बूथ बदलने की बात को लेकर जमानिया के जोगियामार और भांवरकोल ब्लाक के बाठा गांव के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।

जमानिया के बेटावर कला के वार्ड संख्या एक मतदान केन्द्र पर नौ की जगह आठ चुनाव चिह्न वाला मतपत्र पहुंचा था। एक प्रत्याशी के नाराजगी जताने पर कुछ विलंब से दोबारा नौ चिह्न का मतपत्र मंगाकर मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन


 चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक सहित सभी आला प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दिन भर चक्रमण करते रहे।

दूसरे चरण के तहत जमानिया, रेवतीपुर, भदौरा एवं भांवरकोल विकासखंड की जिला पंचायत सदस्य पद की 18 सीट पर 246 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट पर 2035 सहित 2281 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चार ब्लाक के 660375 मतदाताओं के लिए 990 मतदान स्थल बनाए गए थे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुए मतदान में शुरू में तेजी नहीं दिखाई दी लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया।

भदौरा संवाददाता के अनुसार, ब्लाक में 54.25 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। क्षेत्र के सेवराई, सतरामगंज एवं गोड़सरा में प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए।

 दिलदारनगर  संवाददाता के मुताबिक, रकसहां में फर्जी मतदान को लेकर हुई मारपीट में  जुबैर (23) घायल हो गया। इसके चलते 10  मिनट तक मतदान रुका रहा। जमानिया संवाददाता के अनुसार, 60 फीसदी लोगों ने वोट डाले। ब्लाक के सैदाबाद में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई।

 पुलिस के हस्तक्षेप से    मामला शांत हुआ।  इसी प्रकार महेवा, नरियांव एवं मुहम्मदपुर आदि स्थानों पर हल्की फुल्की झड़प  हुई।

दुबिहा संवाददाता के मुताबिक भांवरकोल ब्लाक के सुखडेहरा और सियाड़ी गांव में फर्जी मतदान की बात को लेकर दो पक्षों में  मारपीट हुई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। भांवरकोल ब्लाक में 55 प्रतिशत मतदान हुआ। सुहवल संवाददाता के अनुसार, रेवतीपुर ब्लाक में 51.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।


 चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक विजयबहादुर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव के साथ कई मतदान स्थलों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया।

 इसके अलावा जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय आदि अधिकारी दिन भर चक्रमण करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed