फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   54th death anniversary of Pandit Deendayal celebrated as dedication day

समर्पण दिवस के रुप में मनाई पंडित दीनदयाल की 54वीं पुण्यतिथि

Thu, 11 Feb 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
54th death anniversary of Pandit Deendayal celebrated as dedication day
नगर के मिश्रबाजार तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को भाजपा ने बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रुप में मनाई। जिले के प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन-दर्शन पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिश्रबाजार तिराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक डा. संगीता बलवंत, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, रामेश्वर तिवारी, अजय राय दारा, सुनील गुप्ता, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, समरेंद्र सिंह, अमरनाथ दूबे, कुवंर बहादुर सिंह उपस्थित थे। जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि वह एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र तक सुगमता से पहुंचे यह हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, दिनेश सिंह, रासबिहारी राय, रामेश्वर तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, बच्चा सिंह, सुनील यादव, जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। सदर विधानसभा के ग्राम सकरताली बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनुराग प्रजापति, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा, अजीत प्रजापति, विकास यादव, रामलोचन यादव, पंकज मिश्र, सोनू यादव, मनोज शर्मा, उपेंद्र पासवान, राकेश कनौजिया, त्रिभुवन प्रजापति, अच्छेलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed