फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   54 kilometer Zamania-Saidraja road became deadly due to encroachment

Ghazipur News: अतिक्रमण से जानलेवा हुआ 54 किलोमीटर जमानिया-सैयदराजा मार्ग

Sat, 03 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
54 kilometer Zamania-Saidraja road became deadly due to encroachment
जमानिया। जनपद से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-24 शहर क्षेत्र को जमानिया-सैयदराजा होते हुए बिहार से जोड़ता है। यह मार्ग इन दिनों अतिक्रमण के चलते जानलेवा बन गया है। जिले में करीब 54 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के किनारे फुटपाथ और नालों के अभाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

सड़क के किनारे फुटपाथ न होने की वजह से राहगीरों को तेज रफ्तार वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को हमेशा हादसों का भय बना रहता है। फुटपाथ के अभाव में अब तक कई लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं, जबकि कई घायल हो चुके हैं। चिंता की बात यह है कि राजमार्ग के दोनों ओर 20 से 40 फीट तक की भूमि सरकारी है, जिसे साफ तौर पर फुटपाथ, नाली और अन्य सार्वजनिक निर्माण के लिए सुरक्षित रखा गया था।
विज्ञापन

वर्तमान में इस पूरी जमीन पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है। इससे न सिर्फ भविष्य में विस्तार कार्य बाधित होेने की आशंका है, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी पूरी तरह नजरअंदाज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग न केवल गाजीपुर और चंदौली को जोड़ता है, बल्कि नगर पालिका क्षेत्र और 100 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही का प्रमुख जरिया भी है। बावजूद इसके न तो अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ना ही फुटपाथ और नालियों का निर्माण कराया गया है।

जबकि सड़क की सुरक्षा के लिए नाला और राहगीरों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ बहुत जरूरी है। इस मार्ग से छोटे बड़े हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।
परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत कार्य के बाद सड़क की पटरी बनवाई जाएगी, जिससे सड़क की ऊंचाई के बराबर पटरी हो जाए और हादसा न हो। निर्माण कार्य में कुछ शिकायतें भी मिली हैं। जल्द ही जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed