फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5220 candidates were absent in both the shifts of PET

पीईटी की परीक्षा में दोनों पाली में 5220 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

Tue, 24 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
5220 candidates were absent in both the shifts of PET
गाजीपुर। पेट की परीक्षा में एक केंद्र का निरीक्षण करते पर्यवेक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के विश? - फोटो : GHAZIPUR
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 28 हजार 128 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 5220 ने परीक्षा नहीं दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए दोनों पालियों में 33348 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट जांस स्कूल, राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैदपुर, जीजीआईसी सादात, जीजीआईसी जमानिया, हिंदू पीजी कालेज, राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, टाउन नेश्नल इंटर कालेज, शहीद स्मारक इंटर कालेज, समता पीजी कालेज, समता इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज हैं। दोनों पालियों की परीक्षा 5220 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 28128 परीक्षा में बैठे। सुबह दस से बारह बजे तक हुई पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 16888 में से 2618 अनुपस्थित रहे जबकि 14270 ने परीक्षा दी। तीन से पांच बजे तक आयोजित दूसरी पाली में 16460 में 13858 सम्मिलित हुए। शेष 2602 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए चार जोनल एवं सत्रह सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओमप्रकाश राय के साथ टाउन नेशनल इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, जीजीआईसी सैदपुर, शहीद स्मारक इंटर कालेज, पीजी कालेज, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज तथा इंटर कालेज मलसा का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि परीक्षा कोविड गाइडलाइन के तहत परीक्षा कराई र्गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन में उत्पन्न हुआ अवरोध
गाजीपुर। पीईटी की परीक्षा शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों के साथ ही बड़ी संख्या में उनके अभिभावक साथ आए थे। इसके चलते केंद्रों के आसपास काफी गहमागहमी रही। परीक्षा संपन्न होने के बाद इन परीक्षार्थियों के छोटे-बड़े वाहनों से रवाना होने के दौरान कुछ देर के लिए यातायात में अवरोध उत्पन्न हुआ। इसके चलते जरूरी कार्यों के सिलसिले में निकले लोगों को कुछ असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed