{"_id":"6a10a78b163c40157a00cbaa","slug":"52139-people-conduct-self-enumeration-house-listing-begins-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-152898-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 52139 लोगों ने की स्वगणना, मकानों की गणना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 52139 लोगों ने की स्वगणना, मकानों की गणना शुरू
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में जनगणना-2026 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों का विवरण जुटाएंगे और निर्धारित प्रारूप पर जानकारी दर्ज करेंगे।
जिले में 52139 परिवारों ने स्वगणना पूरा की है। जनगणना कार्य को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से व्यापक तैयारी की गई है। जनगणना कार्य के लिए जिले में कुल 8062 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 6907 प्रगणक और 1155 सुपरवाइजर शामिल हैं। जिले को 15 जनगणना चार्ज क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इनमें सात तहसील, तीन नगर पालिकाएं, पांच नगर पंचायतें शामिल हैं। तहसील क्षेत्रों से संबंधित तहसीलदारों को प्रभारी बनाया गया है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में निर्धारित समय सीमा तक 52139 परिवारों ने स्वगणना पूरा की है। ऐसे परिवारों को केवल अपना स्वगणना पहचान संख्या प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। जिन लोगों ने स्वगणना नहीं कराई है, उनसे प्रगणक सीधे 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को किट का वितरण कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) वेद चौहान ने बताया कि 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होगा। कार्य व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए प्रभारी अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी तय की गई है।