फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   518 girls of the district will get gifts

Ghazipur News: जिले की 518 बालिकाओं को मिलेगी सौगात

Wed, 14 Jun 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
518 girls of the district will get gifts
गाजीपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए स्टाइपेंड फॉर गर्ल्स योजना शुरू की गई है। इसके तहत परिषदीय, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग बालिकाओं को दो सौ रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक तथा 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग बालिकाओं को दो सौ रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दस महीने तक भत्ता दिया जाएगा। योजना का पात्र बनने के लिए लाभार्थी को न्यूनतम 40 प्रतिशत का दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। मौजूदा सत्र में 518 दिव्यांग बालिकाओं को भत्ता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शासन की तरफ से दस लाख 36 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठित की गई है। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य, खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय सदस्य तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा बतौर सदस्य सचिव शामिल हैं। कमेटी के अनुमोदन के बाद भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि दिव्यांग छात्राओं के खाते में धनराशि भेजने के लिए डीबीटी की प्रक्रिया पूरा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed