फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारहवीं की गणित की परीक्षा 102 ने छोड़ी

बारहवीं की गणित की परीक्षा 102 ने छोड़ी

Mon, 18 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बारहवीं की गणित की परीक्षा 102 ने छोड़ी
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर 102 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की बोर्ड परीक्षा में आज बारहवीं कक्षा के छात्रों की गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। मिली जानकारी के अनुसार सात केंद्रों पर 1639 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1537 उपस्थित हुए जबकि 102 ने परीक्षा नहीं दी। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि आज की परीक्षा में पंजीकृत 544 में 503 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 41 ने परीक्षा नहीं दी। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि पंजीकृत 254 में 216 परीक्षा में बैठे जबकि 38 अनुपस्थित रहे। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार 267 परीक्षार्थियों में आठ अनुपस्थित तथा 259 परीक्षा में उपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 129 में तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 126 परीक्षा में बैठे। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज की परीक्षा में 139 में 136 उपस्थित तथा तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल में 246 में 238 उपस्थित एवं आठ अनुपस्थित तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 60 में 59 उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। मंगलवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed