फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली गुल होते ही गायब हो जा रहा नेटवर्क

बिजली गुल होते ही गायब हो जा रहा नेटवर्क

Mon, 04 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होते ही गायब हो जा रहा नेटवर्क
मरदह। ब्राडबैंड का केबल कट जाने के कारण स्थानीय डाकघर में करीब एक माह से लेनदेन तथा अन्य काम ठप पड़ा हुआ है। जानकारी के बाद भी अधिकारी लापरवाह हैं जिसके चलते ग्राहकों में रोष है। इधर बीएसएनएल की मोबाइल सेवा भी ध्वस्त हो गई है। हालत यह है कि बिजली के गायब होते ही मोबाइल से नेटवर्क भी गायब हो जा रहा है। नगर की ग्राम सेवा समिति की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से सेवा उपलब्ध कराने के लिए बिजली के न रहने पर जेनरेटर की सुविधा भी दूरभाष केंद्र पर उपलब्ध कराई गई है लेकिन जेनरेटर चलाया नहीं जाता। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग की ओर से जेनरेटर को चलाने के लिए डीजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संचार मंत्री के जिले में विभाग की यह हालत है तो अन्य जिलों का क्या हाल होगा। समिति के सदस्यों नेे विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था सही नहीं होगी तो हम सड़क पर उतरने को विवश होंगे। बैठक में प्रवीण सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश वर्मा, सर्वेज अख्तर, दरोगा मास्टर, गुड्डू अहमद, शिवम पांडेय, गणेश प्रसाद, अजीत आर्य, फुलटू सिंह, सुरेश राजभर, पवन गुप्ता, संतोष सिंह, रामविलास चौरसिया, दुखंती राम, आनंद मोहन, समीर वर्मा, राहुल सिंह, गोविंद मौर्या, संजय मौर्या, पप्पू भट्ट, डा. वीरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed