{"_id":"5c69a254bdec2227203744e0","slug":"51550426708-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारें नहीं, रुकावटों का मुकाबला करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारें नहीं, रुकावटों का मुकाबला करें
Sun, 17 Feb 2019 11:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल भी था, छात्राएं भी थी जिज्ञासाएं भी और सवालों के जवाब भी। कुछ बदली हुई थी तो यह कक्षा। कोई कापी-किताब भी नहीं था लेकिन ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण। एक तरफ बड़ी संख्या में छात्राएं थी और टीचर की भूमिका में थे जमानिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी डा तेजवीर सिंह। बात हो रही थी महिला सशक्तीकरण और समाज को बेटियों के अनुकूल बनाने की। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय दिलदारनगर में किया गया जिसमें 600 छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शोषण के प्रति आवाज उठाने की सीख दी। कहा कि समाज में बदलाव रातों रात नहीं आता। ऐसे में हताश होकर न बैठें कि बदलाव नहीं हो रहा है। समाज में बदलाव हो रहा है और धीरे-धीरे होता रहेगा। बस जरूरत है कि हम यह जानें कि हमारे अधिकार क्या-क्या हैं। उनको कैसे हासिल कर सकते हैं।
अधिकारों को हासिल करने में रुकावटें तो आएंगी लेकिन उन रुकावटों का भी मुकाबला करें, हारें नहीं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करें। उस उद्देश्य को हासिल करने का हमेशा प्रयास करें। रोक-टोक होगी, कई सवाल उठेंगे, इन सबके बीच अपने आप को सिद्घ करें कि वह भी एक मुकाम हालिस कर सकती हैं जो एक लड़का हासिल करता है। फिर लोगों द्वारा सवाल करना बंद हो जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि नारी सुरक्षा को लेकर कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
डायल 1090 पर काल होते ही तत्काल रिजल्ट मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्राएं डरें नहीं, वह सिर्फ खुलकर शिकायत करें। अन्य वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं परिजनों के साथ अपनी परेशानियां शेयर करें। महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 100 के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी को नारी संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा शपथ पत्र भरवाया गया।