{"_id":"5c324645bdec22571c312889","slug":"51546798661-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन बाजार से गायब रितू वर्मा का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन बाजार से गायब रितू वर्मा का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के सन बाजार से गायब रितू वर्मा को बरामद किए जाने को लेकर सरजू पांडय पार्क में ससुराल वालों की ओर से दूसरे दिन रविवार को भी धरना दिया गया। सास कौशल्या देवी ने बताया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुलबुल वर्मा की पत्नी रितू बीते 10 नवंबर 2016 को अचानक घर से गायब हो गई। बाद में पूरे परिवार को फंसाने के उद्देश्य से मायके वालों ने दहेज हत्या तथा अन्य कई धाराओं में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में बुलबुल तथा उसके तीन भाई विजय वर्मा, अनिल वर्मा, संजय वर्मा और भतीजा रजनीश वर्मा आदि को जेल हो गई है। इन सभी का नार्को टेस्ट हुआ, जिसमें सभी निर्दोष साबित तो हुए, लेकिन अभी तक लापता रितू वर्मा का सुराग नहीं मिल सका। इस प्रकरण में आरोपी रजनीश की किसी तरह जमानत हो गई, लेकिन शेष लोगों की अभी तक जमानत नहीं हुई है। कोर्ट बार-बार पुलिस अधिकारियों को तलब कर रही है। कोर्ट का कहना है कि रितू वर्मा की सही जानकारी दी जाए। इससे आरोपियों की जमानत में भी परेशानी हो रही है। इस मामले को लेकर परिजन सीएम के दरबार में भी गए थे। वहां से भी सिर्फ कागजी कार्रवाई की गई। रितू वर्मा के दो बच्चे यश (तीन) तथा ईशु (आठ) भी है। मां बाप की अनुपस्थिति में इनका लालन -पालन में भी काफी कठिनाई हो रही है। धरने पर बैठने वालों में संदीप कुमार वर्मा, आदित्य यादव, ईशु, यश, भूमि वर्मा आकाश वर्मा, शीला देवी, मीना देवी, कौशल्या देवी आदि शामिल है।