{"_id":"5c21231abdec22571c311df5","slug":"51545675546-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही जनता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर के चीतनाथ मुहल्ले में पाइप डालने के नाम पर करीब 25 दिन से नगरपालिका की तरफ से नाला खोद कर छोड़ दिया गया है। इससे एक तरफ जहां दुर्घटना की आशंका बनी है, वहीं आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। पल-पल लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। नगर के चीतनाथ मुहल्ला अंतर्गत पुराने सब्जी मंडी तिराहे के पास सड़क किनारे स्थित नाला जाम हो गया है। इससे पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। समस्या के समाधान के लिए करीब 25 दिन पहले नाले में पाइप डालने के लिए नाला की खुदाई कराई गई थी। इससे लोगों में इस बात से खुशी की लहर दौड़ गई कि पाइप लगने से पानी निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
वर्तमान में नाले की खुदाई करके छोड़ दिए जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे खोदे गए नाले का मलबा सड़क पर फैला दिया गया है। आलम यह है कि नाला खोद कर छोड़ दिए जाने से आवागमन में काफी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। कार और जीप की कौन कहे, खोदे गए नाला के सामने से एक साथ आटो और ई-रिक्शा का निकल पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। एक के निकलने के बाद ही दूसरा निकल पा रहा है। इसकी वजह से पल-पल पर जाम की वजह से आवागमन करने वालों को रफ्तार रुक रही है। कभी-कभी दस से 15 मिनट तो कभी आधा से एक घंटा तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिन लोगों को जानकारी है, वह पुरानी सब्जी मंडी, डीएवी इंटर कॉलेज होते हुए चीतनाथ घाट मार्ग होते हुए निकल रहे हैं, जबकि जाम में जो लोग भीड़ के बीच फंस रहे हैं, वह दूसरे मार्गों से जाने के लिए वाहनों को नहीं घुमा पा रहे हैं और परेशानियों के बीच आवागमन सुचारु होने का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या झेल रहे लोग नाला खुदाई कर छोड़ने के लिए नगरपालिका को कोस रहे हैं।