फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रैक्टर के धक्के से साइकल सवार की मौत

ट्रैक्टर के धक्के से साइकल सवार की मौत

Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से साइकल सवार की मौत

विज्ञापन
कठवामोड़। नोनहरा थाना के हैसी मोड़ पर शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

नोनहरा थाने के अख्तियारपुर गांव निवासी रामाधार राजभर (45) राजमिस्त्री का काम करता था। काम करने के बाद गांव के ही खिचडू (40) साल के साथ साइकिल से गाजीपुर गया था। वहां से काम समाप्त कर दोनों साइकिल से घर आ रहे थे। हैसी मोड पर पारा की तरफ जा रहा ट्रैक्टर से धक्का लग गया। धक्का लगते ही साइकिल सवार रामाधार राजभर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में खिचडू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले ली। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ट्रैक्टर को थाना ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed