{"_id":"5bdb405ebdec22695d3603cd","slug":"51541095518-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। ब्लाक के बगही गांव स्थित वीके कांवेंट स्कूल में गुरुवार को रामवृक्ष सिंह क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने फीता काट कर किया। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि इस एकेडमी से इस ग्रामीण अंचल में क्रिकेट खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उनको अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। विशिष्ट अतिथि विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिभा किसी अभाव की मोहताज नहीं होती है। खेलकूद से शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ बच्चों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा के प्रदर्शन का सुनहरा अवसर मिलता है।
पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि जिले में कई प्रशिक्षण संस्थान होंगे लेकिन उससे परे होकर यह एकेडमी कीर्तिमान हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हमेशा किसी भी खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। इस मौके पर रामगोपाल सिंह, लल्लन सिंह, रामलाल प्रजापति, अवध बिहारी पांडेय, रविन्द्र यादव, अवधेश यादव, गुलाम अली राईनी, राकेश यादव आदि उपस्थित थे। अंत में आयोजक रामगोपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।