फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अव्यवस्था के बीच परीक्षा जारी

अव्यवस्था के बीच परीक्षा जारी

Thu, 01 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था के बीच परीक्षा जारी
गाजीपुर। जिले में संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त एडेड एवं नान एडेड प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा गुरुवार को दूसरे दिन भी अव्यवस्थाओं के बीच जारी रही। बच्चे समूह में बैठ कर एक-दूसरे की कापी में देखते हुए पाये गए। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के लिए अधिकारियों एवं समन्वयकों ने कड़ी चेतावनी दी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया। आज दूसरे दिन प्राथमिक स्तर पर गणित और सामाजिक विषय की परीक्षा हुई जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित और खेल एव स्वास्थ्य की परीक्षा हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर एनपीआरसी समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और जिला समन्वयक को निरीक्षण के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed