{"_id":"5bc3789abdec2269625f519c","slug":"51539537050-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबे हैं सैकड़ों मकान और घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबे हैं सैकड़ों मकान और घर
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित पानी टंकी के पास लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिनों से जला हुआ है। ऐसे में करीब पांच सौ घरों सहित सैकड़ों दुकानों की बत्ती गुल है। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष गहरा रहा है।
बाजार स्थित पानी की टंकी के पास लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से करीब पांच सौ घरों के साथ ही सैकड़ों दुकानों में बिजली आपूर्ति की जाती थी। बुधवार रात हाईटेंशन का जर्जर तार टूटकर गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। इससे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। त्योहार के इस मौसम में बिजली के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों ने घरों में कलश की स्थापना की है, उन्हें अंधेरे में पूजा करने को विवश होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जले ट्रांसफार्मर को 24 से 48 घंटे में बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का प्रावधान है। बावजूद इसके सूचना देने के बाद चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जमानिया विद्युत खंड चतुर्थ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कार्रवाई कर दी गई है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उसे स्थापित कर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन