{"_id":"5b7b070542c792466408c13f","slug":"51534789381-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप डाकघर का काम काज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप डाकघर का काम काज ठप
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंवराई(गाजीपुर)। क्षेत्र के सतरामगंज बाजार स्थित उप डाकघर में सीएसआई सिस्टम काम नहीं करने से करीब तीन सप्ताह से डाकघर का काम काज ठप पड़ा हुआ है। इससे यहां आने वाले ग्राहकों को भारी निराशा हो रही है। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज से आने वाले लोगों को हो रही है।
जानकारी के मुताबिक उप डाकघरों को इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने के लिए एक अगस्त से सीएसआई सिस्टम लागू करना था। जिसके तहत उपडाकघर सतराम गंज बाजार पर भी डीजिटल का काम किया जा रहा था लेकिन करीब 22 दिन बीत जाने के बाद भी सीएसआई सिस्टम ठीक नहीं हुआ। इससे उप डाकघर आने वाले सैकड़ों पेंशनरों के साथ विभिन्न कार्यों से आए हजारों उपभोक्ताओं को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बकरीद, रक्षाबंधन आदि त्योहारों पर लेन देन करने के लिए आने वाले खाताधारकों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इस उप डाकघर से पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, आरपीएलआई, आरडी, टीडी, केवीपी, एनएससी, डाक टिकट, लिफाफा, स्पीड पोस्ट इत्यादि की सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। सेंवराई गांव निवासी हरिवंश सिंह, अजीत कुमार सिंह, जोगिंदर पांडेय, सुधरी देवी, गोड़सरा निवासी साजिद खान, सेराज खान आदि लोगों ने बताया कि विगत 20 दिनों से अपने ही पेंशन के लिए उप डाकघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन डाकघर कर्मचारी सिस्टम खराब होने की बात बता कर वापस भेज दे रहे हैं। गाजीपुर के डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सीएसआई सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण कुछ डाकघरों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिसके लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों द्वारा निरंतर नजर रखी जा रही है और उसे सुधारने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही ग्राहकों की समस्याएं दूर हो जाएंगे और वह सुचारु रूप से लेनदेन कर सकें।