फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली चोरी और बकाए को लेकर 37 पर मुकदमा

बिजली चोरी और बकाए को लेकर 37 पर मुकदमा

Thu, 09 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी और बकाए को लेकर 37 पर मुकदमा

विज्ञापन
जमानिया। बिजलेंस की टीम ने बुधवार की देर शाम क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत कनेक्शन की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने बिजली चोरी करने और बकाया जमा न करने पर 37 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही। बहुत सारे लोग टीम के पहुंचते ही अपना कटिया कनेक्शन हटाने लगे थे।

एसडीओ बीके राव ने बताया कि वाराणसी से आई बिजलेंस की टीम ने कसेरा पोखरा, भैदपुर, लमुई, शेरपुर आदि गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान उपभोक्ताओं के कनेक्शन, लोड आदि की जांच की गई। जांच में 12 लोग बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। जबकि अधिक समय से 25 बड़े बकाएदारों द्वारा बिल का भुगतान न करने की बात सामने आई। इस पर विभाग ने विभागीय धारा के अंतर्गत विद्युत चोरी में 12 और बकाया जमा न करने वाले 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। देर शाम तक चले चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही, जो लोग कटिया कनेक्शन से बिजली जला रहे थे, वे आनन-फानन में अपना केबिल उतारने में जुट गए। कई लोग मकान में ताला लगाकर इधर-उधर हट गए। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। इस दौरान जो लोग भी बिजली चोरी करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही बड़े बकाएदार भी विभागीय कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। चेकिंग टीम में वाराणसी के प्रभारी प्रवर्तन दल बालमीत सिंह वाराणसी के अवर अभियंता अनूप कुमार यादव के साथ स्थानीय विद्युत उपखंड के एसडीओ बीके राव, जेई संतोष मौर्य, जेई हर्षित राय, रत्नेश जायसवाल के साथ अन्य कर्मचारियों सहित पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed