फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरु

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरु

Sun, 27 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरु
गाजीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया।
विज्ञापन

पीरनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने भारत को विश्व में सम्मान दिलाया। देश में कल-कारखानों का निर्माण कराया। देश उनके किए गए कार्यों को हमेशा याद करता रहेगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि उन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। इस अवसर पर परवेज अहमद खां, रविकांत राय, अजय सिंह, रामनगीना पांडेय, बटुकनारायण मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्त, राफेया, कृष्णा माधव, मुमताज खां, फैसल कमाल, सउद अहमद आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन महामंत्री मो. राशिद ने किया। कांग्रेस सेवा दल के कपूरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत ्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता परवेज अहमद खां और मुख्य संगठक हर्वेंद्र यादव ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। इस मौके पर हनुमान सिंह यादव, रामवृक्ष यादव, मुन्ना अहमद खां, ओसामा अजीज, डा. नेहालुद्दीन, नौनिहाल चौबे, सीताराम, मुन्ना जायसवाल, सुभाष चौबे, एजाज खां, जावेद खां, सुरेंद्र यादव, कन्हैया, काजी नियाज आदि उपस्थित थे। संचालन युवा नेता शेर खां ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का जनक बताया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गिरिजादत्त दुबे, पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत, विजेंद्र राय, अशोक राय, बद्रीनारायण पांडेय, बीडी तिवारी, शिवमंगल यादव, गोपाल साहू, सत्यनारायण राय ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता मिर्जा अशफाक बेग तथा संचालन अनुज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed