{"_id":"5aaff9344f1c1b4d0a8b5c35","slug":"51521482036-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की जद में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की जद में आने से किसान की मौत
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। रेवतीपुर-नगदीलपुर- गहमर बाईपास मुख्य मार्ग पर पकवाइनार गांव के पास रविवार की रात पिकअप पर सब्जी लाद रहा एक किसान हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
बहोरिक राय पट्टी निवासी किसान संजय पाल (22) देर रात भोजन करने के बाद खेतों से टमाटर और परवल से भरी बोरी पिकअप पर लादकर जैसे ही पकवाइनार गांव के सामने एक निजी स्कूल के पास पहुंचा। वहां कुछ अन्य किसानों का परवल और टमाटर से भरी बोरी सब्जी मंडी पहुंचाने के लिए पिकअप पर जैसे ही लादने के लिए चढ़ा, ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। इससे किसान गंभीर रूप से झुलसकर गिर गया। घटना के बाद लोगों ने किसी तरह पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई और किसान संजय पाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सकल यादव ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।