{"_id":"5a0f18754f1c1bd9798bd1a1","slug":"51510938741-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप के बावजूद योगी को लेकर दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप के बावजूद योगी को लेकर दिखा उत्साह
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से लंका मैदान में चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को दिन में दो बजे आना था लेकिन वह काफी विलंब से आए। इसके बावजूद सभा में उपस्थित लोगों विशेषकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। तेज धूप के बाद भी मैदान में उपस्थित लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई। वह अपने प्रिय नेता का भाषण सुनने के लिए घंटों मैदान में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का आगमन दिन में तीन बजकर 22 मिनट पर हुआ। इसके बाद वह 3.25 पर मंच पर पहुंचे। लोगों का अभिवादन करने के दौरान मैदान में उपस्थित लोगों खासकर युवा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के साथ ही जमकर नारेबाजी की। सभा में आधी आबादी की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। दर्जनों की संख्या में महिलाएं तेज धूप के बीच खुले मैदान में बैठी रहीं। पेयजल की व्यवस्था न होने से कई उसकी तलाश में भटकते दिखे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उनके उड़नखटोला को लेकर वहां मौजूद लोग आसमान की ओर देखते रहे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जब तक लोगों की आंखों से ओझल नहीं हो गया सैकड़ों की संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे। हेलीकाप्टर जाने के बाद ही लोग घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन