फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समय से नहीं बदले जा रहे जले ट्रांसफार्मर

समय से नहीं बदले जा रहे जले ट्रांसफार्मर

Thu, 07 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
समय से नहीं बदले जा रहे जले ट्रांसफार्मर
गाजीपुर। प्रदेश सरकार ने जले ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे के अंदर बदलने का फरमान जारी किया है, लेकिन विभाग पर फरमान का कोई असर होते नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे कौन कहे, कई दिन, हफ्ते और महीने बीत जाने के बाद भी जले ट्रांसफार्मरों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि तत्काल ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दी जा रही है। बावजूद विभाग की तरफ से उसे बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है। विद्युत विभाग पर सरकार के फरमान का कोई असर नहीं हो रहा है। वर्तमान में पुराने ढर्रे पर ही जले ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

करंडा संवाददाता के अनुसार के सिकंदरपुर गांव में लगा सौ केवी का ट्रांसफार्मर दो अगस्त से जला हुआ है। इसी तरह मानिकपुर कोटे में 12 और चोचकपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक माह जला है। लोगों लोगों ने तत्काल इसकी सूचना ट्रांसफार्मर विभाग को 1912 नंबर पर दी। बावजूद इसके अभी तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग विभाग को कोस रहे हैं। दुबिहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के असावर में 25 और नेवादा गांव में लगे 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक पहले जल गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी। बावजूद इसके आज तक ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं गया। ट्रांसफार्मरों के जलने से सैकड़ों घर अंधेरे में हैं। अनापूर्ति की वजह से उपभोक्ताओं को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जेई अनिल यादव ने बताया कि वर्कशाप में ट्रांसफार्मर न होने के चलते देर हो रही है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही लगवा दिया जाएगा। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार संयोगपुर गांव में 63 केवी का 15 दिन, तिरछी में 63 केवी का एक सप्ताह, कादीपुर गांव में 63 केवी का दस दिन और धामूपुर गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला है। ग्रामीणों द्वारा विभाग को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को जहां भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से लोगों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में जलने वाले ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे में बदलने का प्राविधान है। विभाग का प्रयास होता है कि जल्द से जल्द इन्हें बदल दिया जाए, लेकिन समय से कागजा न मिलने से समय से ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाते हैं। - भरत सिंह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed