{"_id":"5991e0dc4f1c1b555f8b46e2","slug":"51502732508-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने से गांव में दहशत व्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी कटने से गांव में दहशत व्याप्त
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव के हरिजन बस्ती में सोमवार को एक विवाहिता की खाना बनाते समय चोटी कट गई। इस घटना से डरकर महिला गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।
गांव के हरिजन बस्ती निवासी रणजीत राम की पत्नी गीता देवी (27) अपने घर की रसोई में खाना बना रही थी। तभी उसे कुछ हलचल महसूस हुई और अगले ही पल उसकी चोटी कटकर गिर गई। इससे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों के हो-हल्ला मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराए। उधर गौड़सरा गांव निवासी जोखन राजभर की पत्नी निर्मला कुमार (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कटकर गिर गई। घटना के बाद बेहोश पड़ी युवती को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बहारियाबाद संवाददाता के अनुसार आसपुर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार की पत्नी सीमा की घर में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कटकर गिर गई। यह देख महिला डर के मारे बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
....