फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तेल के आभाव में पांच दिनों से बंद है एंबुलेंस सेवा

तेल के आभाव में पांच दिनों से बंद है एंबुलेंस सेवा

Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
तेल के आभाव में पांच दिनों से बंद है एंबुलेंस सेवा
कासिमाबाद (गाजीपुर)। तेल के आभाव में पांच दिनों से सरकारी एम्बुलेंस सेवा ठप है। देखा जाए तो मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए चलाई गई आपातकालीन सेवा इन दिनों बेपटरी हो गई है। संचालित 108 और 102 एंबुुुलेंसों की सेवा बंद होने के चलते मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी वाहन भाड़े पर बुक कराने पर मरीजों से मुंह मांगा संचालक द्वारा पैसा लिया जा रहा है। एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी अस्पताल पहुंचने के लिए काफी जद्दो-जहद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश की पिछली सपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सेवा पहुंचाने के लिए सरकारी 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा की शुुरूआत की गई थी। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाने तथा प्रसव के बाद घर तक पहुंचने के 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई थी। मंगलवार को बदरपुर चांद निवासी राजीव राम की गर्भवती पत्नी रूबी देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उनके परिजनों ने 102 नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। कॉल करने पर उन्हें बताया गया कि 102 नंबर की एंबुलेंस तेल के आभाव में सीएचसी पर पांच दिन से खड़ी है। इस लिए एंबुलेंस की सेवा उपल्ब्ध नहीं हो पाएगी। इसके बाद विवाहिता के पिता रामाशीष राम ने प्राइवेट वाहन भाड़े पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के नर्सों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सभी दवाइयां बाहर से मंगवाई गई। वहीं प्रसव के बाद जबरदस्ती पैसा भी लिया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर अगर स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली है तो सख्त कार्रवाई होगी। बताया कि एंबुलेंस तीन अगस्त से तेल के अभाव में खड़ी है। इस संबंध में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा ने बताया कि तेल आ चुका है। अब सेवा पूर्ण रुप से बहाल कर दी गई है। जनपद में 102 एंबुलेंस की संख्या 42 और 108 एंबुलेंस की संख्या 27 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed