{"_id":"59820db14f1c1b1b0e8b4624","slug":"51501695409-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा ट्रक का गुल्ला, दस घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा ट्रक का गुल्ला, दस घंटे लगा रहा जाम
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। मंगलवार की रात ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सुहवल महादेवा के पास सड़क के गड्ढे में एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। इस वजह से वह सड़क के बीच फंस गया। जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बुधवार की सुबह मरम्मत कर ट्रक को हटाने के बाद छह बजे आवागमन सुचारु हुआ। जाम की वजह से ट्रक चालक भूखे-प्यासे परेशान रहे। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सुहवल महादेवा के पास रात में करीब आठ बजे गाजीपुर से बारा की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक का गुल्ला मार्ग के गड्ढा में टूट गया। इस वजह से ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो गया। चालक ने ट्रक की मरम्मत कराने के बाद उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में दोनों तरफ कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। जाम में फंसे चालक बार-बार ट्रकों से उतर कर यह पता लगाते रहे कि फंसा ट्रक निकला अथवा नहीं। भूखे-प्यासे जाम में फंसे चालक आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते रहे। बुधवार की सुबह छह बजे ठीक होने पर ट्रक आगे बढ़ा। इसके बाद आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सास ली। ताड़ीघाट-बार मार्ग की हालत वर्षों से खराब है। बारिश के मौसम में इसकी सूरत और भी बिगड़ गई है। जगह मौजूद गड्ढों में पानी भरने के साथ ही कीचड़ फैला हुआ है। इन गड्ढों में आए दिन ट्रक फंस रहे हैं। इससे कभी पांच तो कभी लोगों को 10 से लेकर 20 घंटे तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम में अन्य वाहनों के साथ ही स्कूली वाहन भी फंस रहे हैं, जिससे वे समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।