{"_id":"597a28704f1c1b96628b478a","slug":"51501177968-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब रहे कांवरियां को युवक ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब रहे कांवरियां को युवक ने बचाया
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर के बलुआ घाट पर गुरुवार की सुबह स्नान के दौरान एक कांवरिया डूबने लगा। उस पर नजर पड़ते ही घाट पर मौजूद युवक ने गंगा में कूदकर उसकी जान बचाई। बेहोशी की हालत में कांवरिया को जिला अस्पताल लाया गया।
नगर के बलुआ घाट पर आज सुबह एक कांवरिया गंगा में स्नान कर रहा था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने लगा। गंगा घाट पर मौजूद नगर निवासी विनोद चौधरी की नजर डूब रहे कांवरिया पर जैसे ही पड़ी, वह उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दिया। काफी प्रयास के बाद उसे बचा लिया। लोगों ने सहयोग कर कांवरिया को पानी से बाहर निकाला। पेट में अधिक पानी जाने से कांवरिया बेहोश हो गया था। आनन-फानन में लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 नंबर की एंबुलेंस मंगाकर युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कांवरिया बेहोशी की हालत में था, इसलिए उसका नाम एवं पता कि जानकारी नहीं हो सकी।