फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   51 teacher-education friends found absent in the inspection, one day's salary and honorarium stopped

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 51 शिक्षक-शिक्षा मित्र, एक दिन का वेतन-मानदेय रोका

Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
51 teacher-education friends found absent in the inspection, one day's salary and honorarium stopped
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर विभाग गंभीर है। इस क्रम में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के साथ ही उनके निर्देश पर कई खंड शिक्षाधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की तरफ से 23 मार्च से 20 अप्रैल तक विभिन्न विकासखंडों में स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुल 51 शिक्षक-शिक्षा मित्रों का अनुपस्थित दिवस का वेतन-मानदेय रोक दिया गया। अनुपस्थित रहने वालों में सदर ब्लाक से सबसे ज्यादा अध्यापक हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि इसमें तीन हेड मास्टर, 25 सहायक अध्यापक, 10 शिक्षामित्र एवं 13 अनुदेशक हैं। शिक्षा क्षेत्र बाराचवर से कुल चार, भदौरा से पांच, भांवरकोल से चार, देवकली से एक, सदर से 10, करंडा से छह, कासिमाबाद से एक, मनिहारी से दो, मरदह से सात, मुहम्मदाबाद से दो, नगर से एक, सादात से दो, सैदपुर से तीन एवं जमानिया से तीन अध्यापक हैं। 23 मार्च से 20 अप्रैल तक के बीच हुए निरीक्षण में अनुपस्थित इन 51 अध्यापकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन- मानदेय रोका गया है। अनुपस्थित अध्यापकों को उन्होंने 25 अप्रैल तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने हिदायत दी कि अध्यापक विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर पठन-पाठन कराएं। बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed