फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 thousand jewelry from the teacher's house

अध्यापक के घर से 50 हजार के जेवरात उड़ाए

Mon, 27 Mar 2017 11:55 PM IST
ghazipur hindi news
ghazipur hindi news Updated Mon, 27 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
 शहर कोतवाली के जलनिगम स्थित द्वारिकापुरम कालोनी में रविवार की देर रात चोर एक अध्यापक के मकान की खिड़की तोड़कर कमरे में रखा 15 सौ रुपये नगद एवं करीब 50 हजार के जेवरात उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

द्वारिकापुरम कालोनी निवासी अध्यापक हरेंद्र यादव परिवार के लोगों के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर खिड़की की छड़ निकालकर कमरे में घुस गए। इसके बाद आलमारी खोलकर उसमें रखा करीब 50 हजार के जेवरात एवं 15 सौ रुपये नगद उठा ले गए। सुबह परिवार के लोग ऊपर के कमरे से नीचे आए तो कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में प्रवेश करते ही वह अवाक रह गए। देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है एवं आलमारी खुली हैै। इसके बाद आलमारी देखी तो नगद रुपया और हजारों के जेवरात गायब देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान के चारो तरफ घूमकर देखने के बाद परिजनों से पूछताछ की। इस मामले में पीड़ित की ओर से कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed