{"_id":"6a5e76f58bb507e8d10be45a","slug":"50-of-the-work-on-the-foot-overbridge-at-the-railway-crossing-is-complete-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-156402-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज का 50 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज का 50 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
नंदगंज बाजार में निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज-संवाद
गाजीपुर। नंदगंज-तराव रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 12 पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। आठ महीने में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद 30 गांवों के 1.50 लाख लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नंदगंज-तराव रेलवे क्रॉसिंग पर वर्ष 2025 के मार्च महीने से 46.36 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च 2027 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयावधि निर्धारित की गई है। सेतु निगम की ओर से फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। फुट ओवरब्रिज 14 पिलरों पर टिका रहेगा।
नंदगंज-तराव रेलवे क्रॉसिंग से नंदगंज बाजार समेत बरहपुर, बंतरा, सिहोरी, नैसारा, दवोपुर, श्रीगंज, धरवा, बेलसड़ी, बेलासी, पचारा, सौरम, सरौली आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
अब तक रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद हो जाने पर लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। जब-जब रेलवे फाटक बंद होता है, तब-तब रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है।
क्षेत्रीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सेतु निगम की ओर से वर्ष 2024 में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट जारी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया।