फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50% of roadways buses do not have fog lights.

Ghazipur News: रोडवेज की 50% बसों में नहीं लगीं फॉग लाइटें

Thu, 20 Nov 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
50% of roadways buses do not have fog lights.
शहर के रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी बिना फाग लाइट लगी बस। संवाद
गाजीपुर। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन डिपो की करीब पचास प्रतिशत बसों में फॉग लाइट नहीं लगी है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। परिवहन अधिकारियों ने नवंबर माह में सभी बसों में लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। डिपो में अनुबंधित व निगम की 92 बसें हैं, जिनके संचालन के लिए करीब 120 चालक व 125 परिचालक है। इन बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इनमें से आधी बसों में फॉग लाइटें नहीं लगी हैं, जो सर्दी के मौसम में कोहरा पड़ने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। बसों में फॉग लाइटें लगी होने से कोहरे में सड़क पर चालक को दूर तक दिखाई देता है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना कम होती है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, जिसको लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों ने सख्ती दिखाई है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जिन बसों में फॉग लाइटें नहीं लगी हैं, उनमें लाइटें जल्द लगवाई जाएं। ताकि कोहरा पड़ने से शुरू होने पहले शतप्रतिशत बसों में लाइटें लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed