{"_id":"678e962ef95aa4e82106c6f3","slug":"4885-traveled-by-roadways-bus-and-took-the-nectar-bath-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-126967-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रोडवेज बस से 4885 ने सफर कर किया अमृत स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रोडवेज बस से 4885 ने सफर कर किया अमृत स्नान
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ में स्थानीय रोडवेज डिपो की 30 बसों से 48 सौ से अधिक यात्रियों ने यात्रा कर अमृत स्नान किया। ये बसें लौट आई हैं।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में 71 बसें हैं। यहां से कई नगरों एवं महानगरों के लिए बसें संचालित की जा रही हैं। साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसें चलाई जा रही हैं। महाकुंभ में यात्रियों को सुविधा देने के लिए निगम की बसें चल रही हैं। इस क्रम में स्थानीय डिपो की भी 40 बसें आरक्षित की गई हैं।
इनमें 10 बसें जमानिया, 25 बदलापुर एवं पांच मछलीशहर स्थित प्वाइंट से यात्रियों के उपलब्ध होने पर चलेंगी। वैसे तो रोजाना लोग अमृत स्नान कर ही रहे हैं लेकिन विशेष स्नान तिथियों पर जिले से सैकड़ों लोग महाकुंभ पहुंचते हैं। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 14 को मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज संगम पर डुबकी लगाई।
रोडवेज की 30 बसों से पांच दिनों में 4885 लोगों ने यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। आगामी विशेष स्नान तिथियों 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 12 को माघी पूर्णिमा और 26 को महाशिवरात्रि पर रोडवेज यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि डिपो की 30 बसों से 4885 लोगों ने यात्रा की।