फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   469 complainants appealed, smile seen on the faces of 34 people

Ghazipur News: 469 ने फरियादियों ने लगाई गुहार, 34 लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

Tue, 23 Jul 2024 04:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
469 complainants appealed, smile seen on the faces of 34 people
गाजीपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर सोमवार को जनपद के सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 469 फरियादी अपनी-अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। लेकिन, केवल 34 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जखनिया तहसील में हुआ। जहां जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जाही गांव की नीतू यादव ने शिकायत की कि पुश्तैनी भूमि में रातोंरात खड़ंजा लगाने के एक साल पुराने मामले का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। बताया कि दर्जनों प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं। उधर, जगह-जगह पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग के जिम्मेदार ऐसे फरियादियों पर नजर रखे थे की कहीं उनके खिलाफ तो कोई आवेदन लेकर पहुंचा है। कई शिकायकर्ता को समझाबुझाकर रोक भी दिया जा रहा था। विभिन्न मामलों को लेकर 75 लोगों ने शिकायत की। मौके पर केवल तीन का निस्तारण किया गया। उधर, कासिमाबाद, जमानिया, मुहम्मदाबाद, सेवराई, सैदपुर, जखनिया और सदर तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचना शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

भाजपाजनों ने बिजली, सड़क और पुलिस भ्रष्टाचार की शिकायत की

जखनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज समेत 7 वरिष्ठ नेताओं ने बिजली, सड़क और पुलिस भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की।भाजपाइयों ने कहा कि जखनिया दक्षिणी केबिन से शादियाबाद जाने वाली मार्ग पर लगभग 500 मीटर तक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं,? आए दिन बच्चे और बुजुर्ग गिरकर घायल हो रहे हैं। जखनिया में बिजली की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बिजली की अघोषित कटौती से लोग बेहाल है। भुड़कु़ड़ा थाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed