फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   45 corona infected, including three health workers, two killed

तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत 45 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
45 corona infected, including three health workers, two killed
गाजीपुर। एक न्यायालय कर्मी, सैदपुर सीएचसी के दो और जखनियां के एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 45 की रिपोर्ट देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। वहीं इलाज के दौरान दो कोरोना संक्रमितों के मौत की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। जबकि होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटर में भर्ती 2996 संक्रमित मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3387 पहुंच गई। जबकि 36 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 355 पहुंच गया है। इधर मेडिकल टीम ने स्वैब सैंपलिंग, एंटीजन कीट और ट्रूनैट से 1649 संदिग्धों की जांच की गई।
विज्ञापन

सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी एक व्यक्ति एक सप्ताह पूर्व गिर गया था। इसके चलते घुटने में काफी चोटें आई थी। इससे वह चल नहीं पा रहे थे। घटना के दूसरे दिन उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें बीते 11 सितंबर को सीएचसी लेकर आए, जहां उन्हें हार्ट संबंधित परेशानी सामने आई। डाक्टरों ने इलाज के बाद कबीर चौरा अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जब स्वैब की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डाक्टरों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल वाराणसी रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार न होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां बीते 12 सितंबर की रात मौत हो गई। वहीं कासिमाबाद निवासी एक व्यक्ति का उपचार लखनऊ में चल रहा था। स्वैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान संक्रमित की मौत हो गई। इधर देर शाम आई रिपोर्ट मेें आमघाट एक, सिविल कोर्ट एक, बाराचवर छह, गौसाबाद एक, शेखपुर दो, जहुराबाद दो, कुर्था एक, फकराबाद एक, मिरानपुर एक, सदर आठ, सैदपुर चार, देवकली पांच, सीएचसी सैदपुर दो, बिरनो एक, सीएचसी जखनिया एक, धामूपुर एक, सिपाह दो, तेजपुर एक, अरखपुर एक, अलीपुर मदरा दो, बहादुरगंज में एक कोरोना संक्रमित मिला। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 45 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक संक्रमित की वाराणसी में और एक संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed