फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   44 corona infected including a doctor

एक चिकित्सक समेत 44 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
44 corona infected including a doctor
गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात एक चिकित्सक समेत 44 की रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य महकमे में एक बार फिर बेचैनी बढ़ गई है। होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 2893 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3329 तक पहुंच गई है। जबकि 33 की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 403 पहुंच गया है। इधर मेडिकल टीम ने 1597 संदिग्धों के स्वैब की सैंपलिंग के साथ एंटीजन और ट्रूनैट से जांच की।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम आने के बाद एक बार फिर 44 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मेडिकल टीम की चिंता बढ़ गई हैं। देर शाम आई रिपोर्ट गंधपा एक, बिजौरा एक, लावा एक, सरौली एक, वार्ड नंबर सात मुहम्मदाबाद एक, भूपतपुर एक, मरदह दो, इचवल रामपुर एक, अरखपुर एक, मैनपुर एक, मिश्रवलियां एक, जमानियां एक, सरायबंदी एक, आरके पेट्रोल पंप एक, सिधौना एक, सीएचसी सैदपुर एक, छत्तरपुर एक, सदर एक, बहादुरपुर एक, छपरी एक, रजदेपुर देहाती एक, सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी, जफरपुरा एक, कमालपुर लोधी एक, शाहपुर एक, परसा एक, बेनसागर एक, मधुपुर एक, सोनाड़ी दो, तिवारीपुर एक, बेलसड़ा एक, कुत्तुबपुर एक, कालीनगर कालोनी एक, खिदीरपुर एक, यूसुफपुर खड़वां एक, जफरपुर एक, हंसराजपुर एक, शादियाबाद एक, पतार एक, रिवर बैंक कालोनी एक, पुलिस लाइन एक, बेदौली में एक कोराना संक्रमित मरीज मिला। मेडिकल टीम लक्षण रहित और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार करने के साथ सर्वे टीम सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed