{"_id":"666df715c95c8f5f090afa49","slug":"438-complaints-received-in-seven-tehsils-27-resolved-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-116034-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सात तहसीलों में मिलीं 438 शिकायतें, 27 का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सात तहसीलों में मिलीं 438 शिकायतें, 27 का हुआ समाधान
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 438 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 27 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। शेष फरियादी निराश होकर अपने घर लौट गए।
लोकसभा चुनाव के बाद जनपद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। काफी दिनों बाद समाधान दिवस का आयोजन होने से फरियादियों में उत्साह देखने को मिला। जिले के सातों तहसीलों पर सुबह 10 बजे से फरियादी जुटने लगे थे। क्रमवार फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। कई फरियादी 30 से 35 किमी की दूरी तय करके आए पहुंचे थे। वहीं जिन फरियादियों के मामलों का निस्तारण मौके पर हो गया, उनके चेहरे पर चमक देखने को मिली। शेष फरियादी काफी उदास नजर आए। सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
000000
तहसीलवार प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का विवरण
तहसील प्राप्त प्रार्थना-पत्र निस्तारित
सदर 75 03
कासिमाबाद 82 02
जमानिया 56 07
सैदपुर 32 04
मुहम्मदाबाद 78 05
सेवराई 39 03
जखनिया 76 03
0000
आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का तीन दिन में करें समाधान
गाजीपुर। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने निर्देश दिया कि प्रार्थनापत्रों के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें। साथ ही निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का आगामी तीन दिनों में शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।