{"_id":"686c164c342ec44c650069d7","slug":"4363-lakh-plants-including-3-thousand-vermillion-plants-will-be-planted-in-lahuri-kashi-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-135513-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लहुरी काशी में सिंदूर के तीन हजार सहित लगेंगे 43.63 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लहुरी काशी में सिंदूर के तीन हजार सहित लगेंगे 43.63 लाख पौधे
विज्ञापन
गाजीपुर। लहुरी काशी में सिंदूर के तीन हजार सहित 43.63 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वाराणसी मंडल का तीसरा जिला है जहां पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। एक पेड़ मां के नाम-2.0 पौधरोपण महाभियान 9 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण के महाभियान में वन विभाग एवं अन्य 26 सरकारी विभाग शामिल होकर पौधरोपण का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग अजित कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब 37 करोड़ पौधरोपण होंगे। वाराणसी मंडल में 1 करोड़ 72 लाख 18,520 पौधरोपण के पुराने लक्ष्य को बढ़ाकर अब 1 करोड़ 80 लाख 87,500 पौधरोपण का नया लक्ष्य रखा गया है। इसमें गाजीपुर में 43 लाख 63 हजार 900 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जबकि इसके पहले 41 लाख 15 हजार का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि वन विभाग एवं अन्य 26 सरकारी विभाग इस महाअभियान में शामिल होंगे। पौधरोपण में फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना है। सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, आम, सागौन, शीशम के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा तीन हजार सिंदूर के भी पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जनपदवासियों से महाभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
-- -- -- --
चार जिलों का नया लक्ष्य
वाराणसी-18,28,400
गाज़ीपुर- 43,63,900
जौनपुर-54,95,600
चंदौली -63,99,600
नोट: आंकड़े लाख में