फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   इनकमिंग वायर जला, आपूर्ति ठप

इनकमिंग वायर जला, आपूर्ति ठप

Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
इनकमिंग वायर जला, आपूर्ति ठप
जमानिया। स्थानीय उपकेंद्र का 11 केवी इनकमिंग ब्रेकर का वायर जल जाने से शुक्रवार की सुबह छह बजे से टाउन फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इससे टाउन फीडर से जुड़े कस्बा एवं स्टेशन बाजार सहित हरपुर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोग बिलबिला उठे। विभाग की लापरवाही से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त था। इससे पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गयी। उपकेंद्र से संचालित टाउन फीडर से तहसील मुख्यालय समेत कस्बा स्टेशन बाजार एवं हरपुर सहित बरुईन, मदनपुरा, बड़ेसर, बुढ़ाडीह ,डिग्री सहित अन्य गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है लेकिन सुबह के समय ही इनकमिंग ब्रेकर का तार-शार्ट शर्किट से जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गयी है। बिजली नहीं रहने से लोग इस उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। एसडीओ वीके राव ने बताया कि उपकेंद्र का 11 केवी इनकमिंग ब्रेकर का वायर जल जाने से आपूर्ति बंद है। कर्मचारी वायर दुरुस्त करने में लगे है। शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed