फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मस्त को प्रत्याशी घोषित करने से भरत समर्थकों की चढ़ी त्योरी

मस्त को प्रत्याशी घोषित करने से भरत समर्थकों की चढ़ी त्योरी

Mon, 01 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
मस्त को प्रत्याशी घोषित करने से भरत समर्थकों की चढ़ी त्योरी
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। बलिया लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से अपने वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट काट कर भदोही के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त को प्रत्याशी घोषित करने से भरत सिंह के समर्थक काफी नाराज हैं। पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी विरेंद्र सिंह मस्त के लोकसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

बलिया लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन की तरफ से यह सीट सपा के खाते में गई है। सपा की ओर से अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया। जबकि भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट काट कर उनके स्थान पर भदोही के सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मस्त को प्रत्याशी घोषित किया है। सांसद भरत सिंह एवं उनके समर्थक अपने घोर विरोधी विरेंद्र सिंह मस्त को प्रत्याशी बनाए जाने से काफी खफा हैं। भरत सिंह के समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन करके मस्त को टिकट न देने की भी मांग की है। पार्टी ने इस डैमेज कंट्रोल के लिए दो अप्रैल को मस्त के बलिया लोकसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कठवामोड से लेकर बैरिया तक क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में भीड़ के साथ रोड-शो करके शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। ताकि सांसद का टिकट कटने से कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं में कोई प्रतिकूल संदेश न जाए। शक्ति प्रदर्शन की तैयारी के लिए सभी पांच विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। विरेंद्र सिंह मस्त सड़क मार्ग से मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कठवामोड से रोड-शो की शुरुआत करेंगे जहां क्षेत्रीय विधायक अलका राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। गांव की चट्टियों पर स्वागत के बाद शहीद पार्क में अमर शहीद डा. शिवपूजन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर काफिला आगे जाएगा। राजापुर, करीमुद्दीनपुर एवं लटठूडीह में मुहम्मदाबाद एवं जहूराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद धर्मागतपुर से बलिया के कार्यकर्ता काफिले को आगे बढ़ाएंगे। फेफना, बलिया सदर विधानसभा होते हुए बैरिया तक रोड-शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी की घोषणा न किए जाने से अभी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। पूर्व सांसद नीरज शेखर के अलावा संग्राम सिंह यादव, सनातन पांडेय एवं राजीव राय के नाम की चर्चा है। महागठबंधन की तरफ से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ही इस क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed