फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विज्ञान की परीक्षा में 119 अनुपस्थित

विज्ञान की परीक्षा में 119 अनुपस्थित

Thu, 14 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान की परीक्षा में 119 अनुपस्थित
गाजीपुर। सीबीएसई की परीक्षा में बुधवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की विज्ञान की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 4 हजार 841 से अधिक परीक्षा में उपस्थित रहे। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की बोर्ड परीक्षा में आज दसवीं कक्षा के छात्रों की साइंस प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें सभी आठ केंद्रों पर 4960 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4 हजार 841 उपस्थित हुए जबकि 119 अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी ने बताया कि आज की परीक्षा में पंजीकृत 843 में 822 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 21 ने परीक्षा नहीं दी। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि 846 परीक्षार्थियों में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 812 ने परीक्षा दी। सेंट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य के प्रसाद ने बताया कि 445 में 442 उपस्थित तथा तीन परीक्षा में नहीं बैठे। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार 869 परीक्षार्थियों में 12 अनुपस्थित तथा 857 परीक्षा में उपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 485 में 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 473 परीक्षा में बैठे। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज की परीक्षा में 509 में 494 उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल में 715 में 701 उपस्थित एवं 14 अनुपस्थित तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 248 में आठ अनुपस्थित तथा 240 ने परीक्षा दी। गुरुवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed