फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समारोहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

समारोहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sun, 27 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
गाजीपुर। देशभक्ति के तरानों और जयहिंद के जयघोष के साथ साथ छात्र-छात्रओं के उत्साह के बीच जिले भर में गणतंत्र दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा लहराने के बाद राष्ट्रीय गान के बीच मुख्य अतिथि जिला जज ने परेड की सलामी ली । कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के. बालाजी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। । जिलाधिकारी ने लोगों को देश की रक्षा और कर्तव्य पालन की प्रतिज्ञा दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को माल्यार्पण कर शाल एवं मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। इसके पूर्व छात्रों की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज, प्राइमरी स्कूल मिश्रबाजार, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल विशेश्वरगंज, माध्यमिक विद्यालय विशेश्वरगंज, माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरवा, शंकर बालिका विद्यालय आदि शामिल रहे। जिला खेल कार्यालय की ओर से बालकों की साइकिल रेस एवं मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह रेस नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज चौराहा होते हुए फाक्सगंज, आदर्श गांव होकर वापस स्टेडियम के गेट पर समाप्त हुई। साइकिल रेस में प्रथम मुलायम यादव, द्वितीय रोहित गोड़, तृतीय आलोक यादव, चतुर्थ अभय यादव, पंचम आदित्य कुमार एवं छठे स्थान पर कुलदीप खरवार रहे। मिनी मैराथन दौड़ में प्रथम विशाल राजभर, द्वितीय अमेरिका यादव, तृतीय अभय यादव, चतुर्थ छोटू यादव, पंचम आकाश बिंद एवं छठे स्थान पर अमित कुमार रहे। जिलाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह ने आगंतुकों एवं आरक्षियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने विकास भवन परिसर में झंडा फहरा कर अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद राजकीय महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया। बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर वहां मरीजों में कंबल का वितरण किया। एसएस पब्लिक स्कूल लावा नेवादा में गणतंत्र दिवस पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका दर्पण का विमोचन किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रामप्रसाद गुप्त ने आगंतुकों का आभार व्यकक्त किया। रोटरी क्लब और माउंट लिट्रा जी स्कूल के तत्वावधान में फैंसी ड्रेस एवं आशू भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव और क्लब के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से मौजूद लोगों की सराहना बटोरी। इस मौके पर सुमित अग्रवाल, संजर नासिर, जीशान, राजेश गुप्ता, विशाल चौरसिया, जयप्रकाश वर्मा, गणेश मानसिंहका, प्रमोद गुप्ता, सलीम अंसारी, आनंद जायसवाल मौजूद रहे। नेताजी सुभाषचंद्र बसु स्मारक समिति पर युधिष्ठिर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान दिनेशचंद्र शर्मा, यमुना, अनिलाभ, बाबूलाल मानव, डा. व्यासमुनि राय, पारसनाथ यादव, उमाशंकर प्रसाद शर्मा, उदयप्रताप सिंह, शंभूनाथ वर्मा आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, अरविंद मिश्रा, परवेज अहमद खां, मु. राशिद, रविकांत राय, अजय सिंह, आशुतोष गुप्ता, राजेश, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed