फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नगर निकाय स्तर पर बनाया जाए कार्ययोजना

नगर निकाय स्तर पर बनाया जाए कार्ययोजना

Thu, 10 Jan 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय स्तर पर बनाया जाए कार्ययोजना
गाजीपुर। जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन की योजना बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी तथा नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आपदा के समय जनधन की हानि को कम करने तथा त्वरित जानकारी के लिए नगर पंचायत स्तर पर कार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

श्री सिंह ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण लखनऊ की ओर से निर्देशित किया गया है कि समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में जिला आपदा प्रबंधन योजना बनाई जाय तथा एक-एक नोडल आफिसर नामित किया जाय। इससे किसी भी प्रकार की आपदा पर त्वरित कार्यवाही किया जा सके तथा जन-धन की हानि को कम किया जा सके। इसी क्रम में आपदा विशेषज्ञ अशोक कुमार राय ने सभी अधिशासी अधिकारियों को नगर पालिका स्तर पर योजना बनाने के लिए जानकारी दी। इस प्लान पर बिन्दुवार विस्तार से चर्चा कर बताया कि किन-किन बिन्दुओं पर कैसे-कैसे काम किया जाय। एक सप्ताह में योजना बना कर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। इस मौके पर राधेश्याम राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed