फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा नारी सशक्तिकरण शिविर

ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा नारी सशक्तिकरण शिविर

Sat, 01 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा नारी सशक्तिकरण शिविर
गाजीपुर। जिले में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान को गति देने के लिए जिला पंचायत के सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है। पूरे एक माह तक इस कार्यक्रम को जिले की ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। नौ दिसंबर को सभी ब्लाकों के दो से तीन ग्राम पंचायतों में नारी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन होगा। जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

शिविर में महिला पुलिस द्वारा आत्मरक्षा, महिला शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तरफ से बाल पोषण मिशन का प्रचार, आशा बहुओं की ओर से मुफ्त आयरन की गोलियों का वितरण एवं प्रजनन, स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का प्रचार-प्रसार करेंगी। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सभी कार्यक्रमों की फोटो व्हाट्सएप मो.नं. 9450565519 पर भेजते हुए दिए गए प्रारूप में लाभार्थियों से संतुष्टिकरण का फीडबैक अवश्य भरेंगे। 20 दिसंबर को जिला स्तर पर इसका समापन एवं नारी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए नामित विभागों में स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अभियान में शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों का समावेश होगा। अभियान के तहत 11 सदस्यीय महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर महिलाओं को प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जागरूक करेंगी। बैठक में एसपी सिटी प्रदीप दूबे, जिला विकास अधिकारी एम. लाल, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी सीडीपीओ, सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed