{"_id":"5bc627e9bdec226999176391","slug":"41539713001-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"576 में 19 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
576 में 19 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर सात तहसीलों में 576 शिकायतों के सापेक्ष 19 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में लोगों की फरियाद सुनी गई। मंडलायुक्त के साथ आईजी विजय सिंह मीणा भी मौजूद थे। अधिकारी द्वय की मौजूदगी में 136 लोगों ने शिकायत दर्ज की। इसमें केवल तीन का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार मंडलायुक्त ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर आए शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। आईजी विजय सिंह मीणा भी उपस्थित थे। अधिकारी द्वय की उपस्थिति में राजस्व, बिजली तथा मारपीट से संबंधित कई मामले प्रस्तुत हुए। कुछ पुराने मामलों में शिथिलता बरतने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी और तत्काल समस्या का निराकरण करने को कहा। खासकर महिला उत्पीड़न के मामले में आईजी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में 58 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। जिलाधिकारी के बालाजी ने प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी को जांचोपरांत निष्पक्ष निस्तारण कराते हुए अवगत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, डीएफओ, उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा, एसओसी एसके शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी शिवशरणप्पा की अध्यक्षता में 96 आवेदन पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां संवाददाता के मुताबिक तहसील में उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में 96 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया है। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 35 आवेदन पत्रों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी रमेश यादव की अध्यक्षता में 101 आवेदन पत्रों में पांच का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी मो. कमर की अध्यक्षता में 54 आवेदन पत्रों में निस्तारण शून्य रहा।