{"_id":"5bc627dbbdec22694d431276","slug":"41539712987-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर कुसुम में मुसहर बस्ती में लाभार्थियों को आवंटित आवास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम की मुसहर बस्ती में आठ परिवार को आवास आवंटित किया गया है।
सीडीओ ने विकासखंड अधिकारी को निर्देश दिया गया कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को तत्काल आवास आवंटित कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। मुसहर बस्ती से ही सटे बांसफोर बिरादरी के 10 परिवार आवासविहीन पाए गए। ग्राम प्रधान को बस्ती को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग पर मिट्टी कार्य कराकर खड़ंजा लगवाने का निर्देश दिया। तहसील कासिमाबाद के परिसर में ग्राम अभियंत्रण विभाग की ओर कराए जा रहे 12 लाख की लागत से निर्माणाधीन मीटिंग हाल का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर निर्माण कार्य कुर्सी स्तर तक पूर्ण पाया गया और कार्य बंद पाया गया। मौके पर रखी हुई कुछ ईंट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली जिसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गयी कि अगर गुणवत्ता में कमी पायी गयी तो उचित कार्रवाई करते हुए धनराशि की वसूली की जाएगी।