{"_id":"5b79a87242c792464d1ba950","slug":"41534699634-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों को सम्मानित किया
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औड़िहार। कौशल यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में काशी संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को टाउन नेशनल इंटर कालेज के हाल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रादेशिक मंत्री रामतेज पांडेय ने बालिका ग्रुप में पहला स्थान पाने वाली सविता यादव तथा दूसरा स्थान पाने वाली राजकुमारी प्रजापति को सम्मानित किया।
उन्होंने बालक वर्ग से शुभम यादव, आशीष एवं महेंद्र को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने पर साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री युवाओं की प्रतिभा निखारने तथा उन्हें रोजगार के अवसर सुलभ कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कौशल विकास के तहत सरकारी स्तर पर प्रशिक्षण के प्रारूप बनाकर युवाओं को योग्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक सनद कुमार पांडेय, रामकुमार सिंह, मनेंद्र दूबे, सोनू पंडित, राकेश मिश्रा, बृजेश पाठक, रामभद्र पाठक, सुनील आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आयोजक सचिव नित्यानंद पाठक के आभार ज्ञापन से हुआ।