{"_id":"5b784f3742c792465040869c","slug":"41534611255-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम के जांबाज सिपाही थे गुलाम रब्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम के जांबाज सिपाही थे गुलाम रब्बानी
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाम रब्बानी अब्बासी की 28वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके आवास स्वतंत्रता सेनानी भवन यूसुफपुर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी विचारक मौलवी जमाल अहमद खां ने स्व. अब्बासी को स्वतंत्रता संग्राम का जांबाज सिपाही बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि रब्बानी साहब ने सुभाषचंद्र बोस, स्वामी सहजानंद, आचार्य नरेंद्रदेव, फरीदुल हक अंसारी आदि बडे नेताओं के सानिध्य में रहकर आजादी की लड़ाई में भाग लिया। साहित्यकार विश्व मोहन शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह समाजवादी विचार के थे। श्रद्धांजलि देने वालों में संतोष राय, संजू राय, फैयाज अहमद खां, सुनील, हबीब अहमद, अजय कुमार त्रिपाठी, विजयनारायण यादव, मुनेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश आदि प्रमुख रहे। अंत में सेनानी पुत्र एवाई अब्बासी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।