{"_id":"5b784d5a42c792463e41b08c","slug":"41534610778-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटी किशोरी की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटी किशोरी की हुई शिनाख्त
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर एक किशोरी ने जान दे दी थी। उसकी शिनाख्त देर शाम परिवार वालोें के थाने पहुंचने पर हुई। सराय धनेश निवासी पूनम (17) के मरने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया।
थाना क्षेत्र के नसीरपुर जीवन गांव के पास शुक्रवार की शाम एक अज्ञात किशोर ने मऊ-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौजूद हर कोई किशोरी की पहचान करने में जुट गया था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई और पहचान करने में जुट गई। उधर पूनम के परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि नसीरपुर गांव के पास एक किशोरी किसी ट्रेन से कट गई है, वह देर शाम थाने पहुंचे। उन्होंने मृतका की शिनाख्त बैरख सराय धनेश निवारी बलिराम राम की पुत्री पूनम (17) के रूप में की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि पूनम की दीमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। वह कभी घर से बाहर नहीं निकलती, लेकिन वह कैसे घर से निकलकर नसीरपुर जीवन गांव के पास पहुंच गई और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली यह काफी आश्चर्यजनक है। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।