{"_id":"5b439c9e4f1c1bc2248b5619","slug":"41531157662-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने सीएम को भेजी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने सीएम को भेजी समस्याएं
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद(गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने प्रदेश में माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर चेतावनी दिवस मनाया। पोस्टकार्ड पर अपनी समस्याओं को अंकित कर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
स्थानीय कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के शिक्षकों ने भी तदर्थ रूप से कार्यरत पद पर किसी भी दशा में अधियाचित न किए जाने, मान्यता प्राप्त असहायिक (वित्तविहीन) विद्यालयों की मान्यता धारा-7 क (क) को समाप्त कर धारा 7 (4) में परिवर्तित कर उनकी सेवा नियमावली एवं पांच अंकों का सम्मानजनक मानदेय देने, अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने, व्यवसायिक शिक्षकों एवं कंप्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पद पर नियुक्त किए जाने सहित आठ सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर हुंकार भरी। बांह पर काली पट्टी बांध कर चेतावनी दिवस मनाया। उनका कहना था कि मांग पूरा होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। शिववचन पांडेय के नेतृत्व में रामप्रकाश राम, रामपलट यादव, खूबचंद यादव, आद्या प्रसाद पटेल, गुलाब गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, नेसार अहमद फैज, विनोद यादव, अशोक यादव, हैदर अब्बास, राजेश गुप्ता, कपिलदेव, कन्हैयालाल पांडेय, विजय मिश्रा, पराग श्रीवास्तव, दीपमाला सहाय आदि ने काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन का कार्य करते हुए चेतावनी दिवस मनाया।