फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले संघ के प्रांतीय आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनगीना सिंह यादव ने कहा कि यदि हमारी मांगों अनसुना किया गया तो हम लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कहा कि हम लोगों की 10 सूत्री मांगें जायज हैं। इसे अगर पूरा नहीं किया गया तो इसके निराकरण के लिए दो जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के जनता दर्शन में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद ने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड वेतन एवं पदोन्नति नहीं दी जाती है, सभी सफाई कर्मचारी इसी तरह से चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे और दो जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए जोर देते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को 60 वर्ष सेवा करने के बाद पुरानी पेंशन से वंचित किया गया है, जो सरकारी कर्मचारियों के हित में नहीं है। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पे-रोल व्यवस्था समाप्त की जाए। जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने सफाई कर्मचारियों के वेतन बजट एक मद से देने की मांग की। धरना में जिला मंत्री ईश्वर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, अनिल कुमार, हंसराज, शंकर वर्मा, संजय राम, जयप्रकाश यादव, अरविंद यादव, प्रेमचंद्र चौधरी, अवधेश कुमार, शोभनाथ यादव, राजन यादव, शिवकुमार, राजनाथ राम, अशोक कुमार, रियाज खां, सिंहासन राम, बब्बन राम, महिला संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी राय, जिला मंत्री फातिमा, जानकी, पूनम गोस्वामी, राजेश यादव, चंद्रिका राव, धर्मेन्द्र यादव, अजय कुशवाहा, साहित्य श्रीवास्तव, राजन कुमार, अक्षय कुशवाहा, जवाहिर बिंद, सुग्रीव राम सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे। संचालन कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रोशन लाल तथा अंत में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed